हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ सदर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान कार सवार 2 युवकों को 59 किलो 690 ग्राम अवैध डोडा पोस्त के साथ किया गिरफ्तार
हनुमानगढ़ सदर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान कार सवार दो युवकों को 59 किलो 690 ग्राम अवैध डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई में जिला पुलिस विशेष टीम हनुमानगढ़ की विशेष भूमिका रही। दोनों आरोपियों के खिलाफ सदर थाना में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आगामी जांच पड़ताल हनुमानगढ़ जंक्शन थाना प्रभारी को सुपुर्द की गई है।