बक्सर: एसपी के निर्देश पर जिले के विभिन्न थानों में नये अपराधिक कानून के बारे में लोगों को दी गई जानकारी
Buxar, Buxar | Jul 1, 2024 एसपी मनीष कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना में नए अपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता के बारे में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई। इस दौरान थानाध्यक्षों ने नए कानून भारतीय न्याय संहिता के बारीकियों को लोगों के बीच रखा तथा समझाया। बताया गया कि इस नए कानून का पालन करना हम सभी को जरूरी है।