एटा: जीटी रोड V मार्ट के समीप शराब पीकर युवतियों से अभद्रता करने पर दरोगा राहुल बालियान और सिपाही धर्मेंद्र को SSP ने निलंबित किया
Etah, Etah | May 22, 2026 एटा में दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इन पर शराब के नशे में स्कूटी सवार दो युवतियों से अभद्रता करने का आरोप है। एसएसपी एटा इलामारन जी ने मामले का संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की।निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में दरोगा राहुल बालियान और सिपाही धर्मेंद्र शामिल हैं। यह घटना कोतवाली नगर क्षेत्र के वी मार्ट के पास देर रात हुई थी।