दीपावली के पावन अवसर पर इनर वॉइस ग्रुप द्वारा सेवा और सद्भाव का संदेश देते हुए बड़ी खैरी सहित शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पांच बजे तक जरूरतमंद परिवारों को पूजन सामग्री का वितरण किया गया। ग्रुप के सदस्यों ने घर-घर जाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं और लोगों को लाइ, पटाखे, मोमबत्ती, मिष्ठान एवं अन्य पूजन सामग्री भेंट की!