दरभंगा: दरभंगा में CCTNS कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा, SSP ने दिए सख्त निर्देश
वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी, दरभंगा द्वारा सोमवार को अपने कार्यालय के सभा कक्ष में जिले के सभी थानों के CCTNS प्रभारी के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में CCTNS एवं अन्य आईटी कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई तथा कार्यों में तेजी और पारदर्शिता लाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।