दतिया नगर: एसपी मयूर खंडेलवाल ने सुनी आमजनों की समस्याएं, निराकरण के लिए दिए निर्देश
पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने आमजन की समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं आवेदन प्रस्तुत किए। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक आवेदक की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक जांच एवं त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समय पर निराकरण होगा.