लातेहार: लातेहार में सड़क हादसों का दौर जारी, 24 घंटे में 5 की मौत और 18 घायल
लातेहार : जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं में लोगों की जान जा रही है। इसी क्रम में छिपादोहर थाना क्षेत्र के केड़ पिकेट के समीप एक अनियंत्रित बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।