कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने नगर निगम के प्रगतिरत कार्यों का शनिवार दोपहर 2 बजे निरीक्षण किया। कलेक्टर ने राजस्व कॉलोनी से भार्गव हार्टकेयर तक सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण कर निर्देश दिए कि सड़क निर्माण का कार्य तीव्र गति से कर समयावधि में पूर्ण करें। निर्माण के दौरान निर्धारित मापदंड और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें।