बरवाडीह: आईसीएसई 2026: शांति निकेतन स्कूल का जलवा, प्रिंसी ज़िला टॉपर और प्रमंडल में दूसरा स्थान
शांति निकेतन पब्लिक स्कूल ने आईसीएसई 10वीं बोर्ड 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए नई पहचान बनाई है। पहली बार बोर्ड परीक्षा में शामिल 49 छात्रों ने 100% सफलता हासिल की, जिनमें 19 को डिस्टिंक्शन मिला। प्रिंसी कुमारी ने 97.6% अंक लाकर जिला टॉपर बनने के साथ पलामू प्रमंडल में दूसरा स्थान प्राप्त किया। बेहतर शिक्षण व्यवस्था, डिजिटल क्लास, लैब और अनुशासित माहौल को