https://www.facebook.com/share/p/1CH8YT16hJ/
📰 एक्सपोज न्यूज़ इंडिया | विशेष रिपोर्ट
बारां-अटरू की राजनीति गरम: क्या विधानसभा चुनाव की तैयारी में शुरू हुई धरना-प्रदर्शन की राजनीति?
अटरू/कवाई। बारां जिले की अटरू विधानसभा में चुनावी सरगर्मियां समय से पहले ही तेज होती दिखाई दे रही हैं। पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल क्षेत्र में सक्रिय नजर आ रहे हैं और अटरू, कवाई तथा मोटपुरा सहित कई इलाकों में राजनीतिक गतिविधियां बढ़ रही हैं। इससे यह चर्चा शुरू हो गई है कि क्या यह आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति का हिस्सा है।
हाल ही में चिकित्सालय की अव्यवस्थाओं को लेकर हुए धरना-प्रदर्शन ने स्थानीय लोगों का ध्यान आकर्षित किया। अस्पतालों की स्थिति और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का मुद्दा लंबे समय से जनता से जुड़ा विषय रहा है और यह ऐसा मुद्दा है जिस पर किसी भी दल की सरकार रही हो, जनता की अपेक्षाएं बनी हुई हैं।
धरना-प्रदर्शन के दौरान कई ऐसे लोग भी दिखाई दिए जो स्वयं को समाजसेवी बताते हैं,
Ladpura, Kota | Jul 18, 2026