खरगोन में कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल की अध्यक्षता में गुरुवार को सभागृह कक्षा में जिले के समस्त नगरीय निकायों के सीएमओ, इंजीनियर एवं जलावर्धन योजना, सीवरेज योजना के प्रभारी अधिकारियों एवं संबंधित एजेंसियों के प्रभारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर मित्तल ने सभी सीएमओ को निर्देशित किया कि आम जनता को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।