खरगोन भीकनगांव पुलिस ने देसी पिस्टल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह बरिया ने जानकारी देते बताया कि भीकनगांव पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर ग्राम सेल्दा शक्करखेड़ी के पास से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 5 देसी पिस्टल भी बरामद किए गए। जिसकी कीमत लगभग 1लाख 25 हजार है।