छिबरामऊ: सलेमपुर के एक कॉलेज के सामने दो बाइकों की आपस में टक्कर, पांच लोग घायल, एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, एक रेफर
छिबरामऊ के सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के सलेमपुर आशा पब्लिक विद्यालय के सामने दो बाइक आपस में टकरा गई जिसमें सवार कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस द्वारा पांचो घायलों को शुक्रवार की शाम 6:07 पर अस्पताल में कराया भर्ती एक की हालत गंभीर होने पर उसे किया गया रेफर।