#100ब्रेकिंग 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ उन्नाव 🚨
ग्राम सभा मनोहरपुर से निकली भव्य तिरंगा यात्रा, युवाओं में दिखा देशभक्ति का जोश 🇮🇳
उन्नाव जिले के ग्राम सभा मनोहरपुर से स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर धर्मेंद्र चौधरी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा एवं बाइक रैली निकाली गई। यात्रा में ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी और युवा साथी मौजूद रहे।
हाथों में तिरंगा लेकर युवाओं ने भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों के साथ पूरे गांव में उत्साह और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। युवाओं के अंदर देश के प्रति नया जोश, जुनून और प्रेम देखने को मिला।
इस दौरान पूरा मनोहरपुर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। 🇮🇳
न्यूज़ इंडिया 24 से जिला संवाददाता ध्रुव लाल साहू की रिपोर्ट।
Unnao, Unnao | Aug 15, 2026