मेरठ: मेरठ में प्रेमी ने कहा 'मैं नहीं आऊंगा', किशोरी तीसरी मंजिल से कूदी, दोनों को एक साथ पकड़ा गया था, आज होनी थी पंचायत
Meerut, Meerut | May 31, 2026 मेरठ शहर के एक अपार्टमेंट में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक किशोरी प्रेम प्रसंग के तनाव में अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल से कूद गई। गंभीर रूप से घायल किशोरी को तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उसके पैर और रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है।