मुरैना नगर: नेहरू पार्क के पास हादसा: खुदाई में गैस पाइपलाइन फटी, मिठाई की दुकान में आग, दुकानदार ने लगाए गंभीर आरोप
मुरैना के सिटी कोतवाली क्षेत्र में नेहरू पार्क के पास खुदाई के दौरान आज गैस पाइपलाइन फटने से बड़ा हादसा हो गया।पानी की लाइन सुधारते समय जेसीबी से पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई और तेज धमाके के साथ आग भड़क उठी।लपटें करीब 10 फीट ऊंची उठीं और पास की नाश्ता दुकान को चपेट में ले लिया।तीन लोग झुलसे,दमकल ने आग पर काबू पाया।दुकानदार ने लापरवाही के आरोप लगाए हैं।