पलारी: दतान प के विद्यालय में 'तारे ज़मीं पे' कार्यक्रम का सफल आयोजन, आज किया गया समापन
आज दिनांक 24 अप्रैल 2026 शाम 5 बजे जानकारी अनुसार शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला दतान प में सीखना सिखाना केंद्र “तारे ज़मीं पे” का समापन कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नीलकमल साहू, विशिष्ट अतिथि कृष्ण कुमार वर्मा एवं पंच सोमलता धीवर उपस्थित रहे।