बिश्रामपुर: नव पदस्थापित पुलिस ओवर निरीक्षक को रेहला मे भंडार पंचायत के सामाजिक कार्यकर्ता ने किया स्वागत।
रेहला मे पांडू अंचल के पुलिस ओवर निरीक्षक रामाशीष पासवान को भंडार पंचायत के सामाजिक कार्यकर्ता शेष पासवान और सामाजिक कार्यकर्ता अजय ठाकुर ने पुष्पगुच्छ देकर शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। आपको बताते हुए चले कि पलामु जिले बिश्रामपुर नगर परिषद अंतर्गत रेहला मुख्य कस्बा में कुछ दिन पहले पांडू अंचल के पुलिस ओवर निरीक्षक रामाशीष पासवान ने पद भार ग्रहण कर लिया है।