मंदसौर: अफजलपुर में पुरानी रंजिश पर विवाद, सरपंच प्रतिनिधि राकेश भाटी सहित दो घायल, मामला दर्ज
मंदसौर जिले के अफजलपुर में शनिवार रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया,मारपीट में सरपंच प्रतिनिधि राकेश भाटी और लखन घायल हो गए, दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां राकेश भाटी की गंभीर हालत के चलते उन्हें उदयपुर रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है,