नरसिंहपुर: उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह में शामिल हुए मंत्री प्रहलाद पटेल
मध्य प्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल मंगलवार नरसिंहपुर जिला मुख्यालय के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने संविधान शिल्पी बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।