पीलीबंगा: जाखड़ावाली गांव में अवैध डीजल भंडारण के दौरान भड़की भीषण आग, बड़ा हादसा कल
जाखड़ावाली गांव में मंगलवार को उसे समय अफरा तफरी मच गई जब एक मकान में कथित रूप से चल रहे अवैध डीजल कारोबार के दौरान डीजल से भरी पिकअप गाड़ी में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की उठी ऊंची ऊंची लपटों से आसपास के ग्रामीण दहशत में आ गए। पिकअप गाड़ी में ड्रामों में भरा डीजल दूसरी गाड़ी में पलटा जा रहा था, इसी दौरान अचानक आग लग गई।