बड़गांव: उदयपुर से बड़ी खबर, ज्ञान प्रकाश गुप्ता ने किया केंद्रीय कारागृह उदयपुर का औचक निरीक्षण
उदयपुर, 3 जनवरी 2026। जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर के अध्यक्ष श्री ज्ञान प्रकाश गुप्ता ने केंद्रीय कारागृह उदयपुर का मासिक औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता, अपील, चिकित्सा, भोजन, मुलाकात, एसटीडी एवं वीसी पेशियों की व्यवस्था संबंधी जानकारी ली गई।