बड़गांव: उदयपुर में गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन, युवाओं ने संभाली सेवा की कमान
उदयपुर। दसवें सिख गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व पर निकाले गए भव्य नगर कीर्तन ने रविवार को उदयपुर शहर को आध्यात्मिक ऊर्जा और एकता के रंग में रंग दिया। नगर कीर्तन की विशेष बात यह रही कि इस बार बड़ी संख्या में युवाओं और बच्चों ने सेवा व प्रबंधन की कमान संभाली। कहीं ट्रैफिक नियंत्रण में सहयोग, तो कहीं लंगर सेवा और साफ-सफाई में युवा दिखे