कांके: अपर बाजार स्थित महावीर चौक के पास बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त, बड़े हादसे की आशंका
Kanke, Ranchi | May 24, 2026 अपर बाजार स्थित महावीर चौक के पास बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया है। बिजली का पोल क्षतिग्रस्त होने से बड़े हादसे की आशंका जताई जा रही है। रविवार सुबह करीब दस बजे स्थानीय लोगों ने कहा है कि यदि संबंधित विभाग ने जल्द संज्ञान नहीं लिया, तो कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। आशंका जताई जा रही है कि किसी बड़ी गाड़ी की टक्कर से बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया है।