खिरकिया के छीपाबड़ थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। गांव के ही एक व्यक्ति पर घर में घुसकर वारदात को अंजाम देने का आरोप है। पीड़िता की शिकायत पर मंगलवार रात 10 बजे पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, यह घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है।