दरभंगा: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दरभंगा हवाई अड्डे पर पहुंचे, दीप जलाकर कार्यक्रम का किया शुभारंभ
दरभंगा हवाई अड्डा पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे। जहां उनका स्वागत मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने मिथिला परंपरा अनुसार किया। इस मौके पर बिहार प्रदेश अध्यक्ष , सांसद, विधायक सहित कई लोग मौजूद थे। वहीं CISF के जवानों के द्वारा अपने कर्तव्य को भी दिखाया गया। गुरुवार को दिन के 12:00 बजे बिहार के मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कई बातों की चर्चा की।