बैतूल: रानीपुर रोड पर 2 बाइकों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत में चार लोग हुए घायल, जिला अस्पताल में किया गया भर्ती
Betul, Betul | May 20, 2024 घटना बैतूल रानीपुर मार्ग की है। जहां सोमवार को चिखलार गांव के करीब दो बाइक की अचानक ही आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई जिसमें दोनों बाइक पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जो चार लोग घायल हुए है उनमे भगवान सिंह,साहिल खान निवासी सोना घाटी है वही अर्पित इवने और मोहित धुर्वे निवासी रतनपुर है।