बैतूल: खेड़ी गांव में कुएं में मोटर डालने को लेकर एक युवक के साथ कुछ लोगों ने की मारपीट, पुलिस ने करवाया पीड़ित का मेडिकल
Betul, Betul | May 21, 2024 मामला बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र के खेड़ी गांव का है। जहां से मंगल वार को पुलिस द्वारा एक युवक को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। घायल अजय ने बताया कि मोटर डालने की बात को लेकर माधवराव ,पवन, रवि और एक महिला ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की है ।जिसमें वह घायल हो गया था ।उसने घटना की सूचना खेड़ी पुलिस चौकी को दी थी।