बैतूल: साकादेही निवासी महिला की उपचार के दवरान हुई मौत शव को पीएम के लिए मरचूरी में रखवाया।
Betul, Betul | May 20, 2024 बैतूल जिला अस्पताल में साकादेही निवासी महिला की सोमवार को उपचार के दवरान मौत हो गई। बताया जा रहा है। की मुन्नी बाई नाम की इस महिला को बीती 19 मई को जहरीला पदार्थ खाने के बाद उपचार के लिए लाकर भर्ती किया गया था। महिला के जहरीला पदार्थ खाने का कारण अभी तक अज्ञात है।फिलहाल महिला के शव को पीएम के लिए मरचूरी में रखवाया गया है।कल पीएम करवाया जायेगा