रामपुर: थाना अजीम नगर क्षेत्र से जानलेवा हमले के आरोपी को गिरफ्तार किया गया, घटना में प्रयुक्त कार बरामद
Rampur, Rampur | May 1, 2026 अजीमनगर पुलिस ने जान से मारने की नीयत से कार से टक्कर मारने और फायरिंग करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को दोपहर एक बजे पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत, पुलिस ने आरोपी को हकीमगंज पुलिया के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की है। बता दें कि 25 अप्रैल को सफेद कार से जानलेवा हमला और मारपीट के संबंध में मुकदमा दर्ज किया