मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जिले आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं। बुधवार को करीब 1 कमिश्नर कृष्ण गोपाल तिवारी, कलेक्टर सोनिया मीना एवं एसपी साई कृष्ण एस थोटा ने मुख्य कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड और रैली रूट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने अधिकारियों की बैठक कर जिम्मेदारियों के निर्देश दिए।