नागौर: राजस्थान सरकार द्वारा जिले के विभिन्न सरकारी स्कूलों को मर्ज करने के आदेश को सांसद ने बताया पूर्णतया गलत
Nagaur, Nagaur | Jan 18, 2025 नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने शुक्रवार शाम 4:00 बजे सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा राजस्थान सरकार द्वारा नागौर,डीडवाना -कुचामन जिले सहित राज्य के विभिन्न जिलों में शून्य/ कम नामांकन या नजदीक स्कूल का हवाला देकर 250 से अधिक सरकारी स्कूलों का समन्वयन (मर्ज) करने का आदेश पूर्णतया गलत है।