खुर्जा: चार बच्चों को लेकर पत्नी घर छोड़कर गई, परेशान पति थाने पहुंचा
खुर्जा नगर क्षेत्र में अपने चार बच्चों को अपने साथ लेकर एक पत्नी घर छोड़कर चली गई जिसके बाद परेशान पति पत्नी को ढूंढने के लिए पुलिस से गुहार लग रहा है, प्राप्त जानकारी के अनुसार खुर्जा के मुरारी नगर गली नंबर 4 में दुर्गेश पुत्र पूरन सिंह किराए पर रहता है, दुर्गेश की पत्नी प्रियंका चारों बच्चों के साथ चली गई, जानकारी रविवार सुबह लगभग 9:00 बजे दी गई है।