सिमडेगा: भारतीय सेना के सिपाही का पार्थिव शरीर सिमडेगा के करमटोली पहुंचा, दी गई अंतिम सलामी
नागालैंड में तैनात भारतीय सेना के सिपाही स्व हरि मोहन राम का पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक गांव सिमडेगा के मुफ़सिल थाना क्षेत्र के करमटोली पहुंचा। जहां शनिवार को 1 बजे अंतिम सलामी दी गई। बताया गया कि सिपाही हरि मोहन राम भारतीय सेना में इंजीनियरिंग सेक्टर विंग में थे। इनकी पोस्टिंग नागालैंड में थी। वहां सिपाही हरि मोहन राम का तबियत खराब हो गया था।