सदर: प्रयागराज: कीडगंज में युवती के दरवाजे पर युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई, हालत गंभीर
Sadar, Allahabad | Jul 25, 2026
यूपी के प्रयागराज में कीडगंज के कृष्णा नगर मोहल्ले में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक युवक ने खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा ली। उसने मोहल्ले की एक युवती के दरवाजे पर जाकर आत्मघाती कदम उठाया। गंभीरावस्था में उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। उधर, युवक की मां ने युवती और उसके परिजनों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए है।