सावर: एकलसिंहा माग पर गलत दिशा से आई बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत, साथी घायल, अस्पताल में इलाज जारी
Sawar, Ajmer | Jul 20, 2026 एकलसिंहा माग पर बीती रात बोलेरो की चपेट में आने से एक बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई।हादसे में बाइक सवार एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची शहर थाना पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया।सोमवार सुबह 10 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। पुलिस ने बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।