खैरलांजी: किन्हीं से खैरी के बीच वन विभाग ने अवैध लकड़ी से भरा ट्रैक्टर किया ज़ब्त
ग्राम किन्ही से खैरी मार्ग पर अपराधी कमलेश पिता दाजी बनोटे निवासी खैरी द्वारा बबूल प्रजाति की काष्ठ को बगैर परिवहन अनुज्ञा पत्र के अवैध परिवहन करते पाये जाने पर वाहन ट्रेक्टर क्रमांक एमपी-50 जैडजे 6555 को वन अपराध प्रकरण क्रमांक 12630/17 द्वारा जप्त किया गया। जप्त किये गये वाहन में बबूल प्रजाति के 06 नग लटठा एवं 01 नग जलाउ चटठा पाया गया।