खैरलांजी: पीएम श्री योजना से मिरगपुर विद्यालय में विकास को मिली गति, अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कार्य हुआ पूर्ण
शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण अधोसंरचना विकसित करने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री पीएम श्री योजना के अंतर्गत बालाघाट जिले में विद्यालयों में आवश्यक सुविधाओं के विस्तार का कार्य निरंतर किया जा रहा है। जन संपर्क कार्यालय से सोमवार लगभग शाम 5 47 बजे मिली जानकारी के अनुसार कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग क्रमांक–02 मनोज धुर्वे ने बताया