महाराजगंज: पश्चिमगांव में दीवार की ईंट निकालकर खोला दरवाजा, अज्ञात चोरों ने ₹40 हजार नकदी समेत दो लाख के जेवरात की चोरी
15 जून सोमवार की सुबह 6:00 बजे परिजनों के सो कर उठने पर घर में चोरी हो जाने की जानकारी प्राप्त हुई। घर के पीछे का दरवाजे के पास से नीचे निकालकर कुंडी खोलकर घटना को अंजाम दिया गया। अंदर वाले कमरे में रखे हुए बक्सों से करीब ₹200000 के सोने चांदी के जेवरात ₹40000 नगदी चोरी कर लिए गए है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।