बांगरमऊ अंतर्गत आसीवन थाना क्षेत्र के अमानखेड़ा गांव के पास शारदा नहर से निकलने वाली बारीथाना माइनर दो स्थानों पर कट गई, जिससे आसपास के खेत जलमग्न हो गए। गुरुवार करीब सुबह 11 बजे सिंचाई के लिए पानी छोड़े जाने के बाद तेज बहाव के कारण माइनर टूट गई। इससे सरसों सहित अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। अनुमान के अनुसार 50 से 100 बीघा फसल प्रभावित हुई है। किसानों