बरेली: इंदौर की तर्ज पर बरेली शहर वासियों को मिलेगी फूड कोर्ट की सौगात
बरेली में इंदौर के छप्पन भोग की तर्ज पर डीडीपुरम में तीन करोड़ से बने फूड कोर्ट में खानपान की 56 दुकानें संचालित होंगी। अलग-अलग जायकों वाले स्ट्रीट फूड यहां उपलब्ध होंगे। निजी कंपनी को इसके संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है जो इन दुकानों का आवंटन करेगी। यहां पार्टियां भी हो सकेंगी।