बदायूं: इस्माइलपुर गांव में घर में सोते समय महिला को विषखपड़े ने काटा, हालत गंभीर
Budaun, Budaun | Jun 27, 2026 बदायूं के थाना दातागंज क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव में 42 वर्षीय पूजा पत्नी राजाराम घर में सो रही थी। कि सोते समय विषखपड़े ने काट लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। तो परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसका उपचार चल रहा है।