संगरिया: मंडी समिति में ग्रामीण किसान मजदूर समिति संगठन ने सौंपा ज्ञापन
ग्रामीण किसान मजदूर समिति संगठन ने गेहूं के संबंध मे आज ज्ञापन सौंपा। मंगलवार दोपहर 12 बजे कृषि मंडी समिति सचिव को दिए ज्ञापन में पुराने पेटर्न पर गेहूं खरीद करने की मांग की गई है। वहीं बारिश के कारण गेहूं के रंग में प्रभाव पड़ेगा। इसलिए इसके मापदंडों में छूट देने की मांग की गई है। इस अवसर को बड़ी संख्या में यूनियन के लोग मौजूद रहे।