खानपुर: खानपुर क्षेत्र के खूटखेड़ी गाँव में तालुका विधिक सेवा समिति ने विश्व जल दिवस पर लोगों को जागरूक किया
खानपुर क्षेत्र के खूटखेड़ी गाँव मे तालुका विधिक सेवा समिति ने आज रविवार को शाम 4:00 के लगभग विश्व जल दिवस के अवसर पर लोगों को जागरूक किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायाधीश अंजू कुमारी के मार्गदर्शन में अधिकार मित्र भरत कुमार गौड़ ने लोगों को जल संरक्षण व जल के महत्व के बारे में समझाया साथ ही जल संरक्षण के लिए सरकारी योजनाओं का समर्थन करने की बात कही ।