फारबिसगंज: बीजेपी नगर समिति ने फारबिसगंज में पश्चिमी बंगाल में भाजपा की जीत पर मनाया जश्न
बीजेपी नगर कमीटी द्वारा फारबिसगंज में पश्चिमी बंगाल में भाजपा की जीत पर जश्न मनाया गया। फारबिसगंज के पोस्ट आफिस चौक से विजय जुलूस निकाला गया और स्टेशन चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एक साथ होली-दिवाली मनाई गई। सोमवार को चार बजे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा नेता शंभू साह आदि मौजूद थे।