बिसौली: बिसौली कोतवाली पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा
Bisauli, Budaun | Apr 20, 2026 बदायूँ जनपद के बिसौली कोतवाली पुलिस ने अवैध शस्त्र के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक ब्यक्ति को को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार पुलिस टीम ने सोमवार को 2 बजे कार्रवाई करते हुए ग्राम पैगाभीकमपुर निवासी महावीर पुत्र स्वर्गीय ओमपाल को गिरफ्तार किया। अभियुक्त को ग्राम बंजरिया खानपुर से पैगाभीकमपुर जाने वाले कच्चे रास्ते से पकड़ा गया।