सगड़ी: उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्या ने जनसुनवाई की, मौके पर 14 मामलों का किया गया निस्तारण
आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील सभागार में गुरुवार को उत्तर प्रदेश राज्य सरकार महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्या द्वारा जनसुनवाई किया गया । जनसुनवाई कार्यक्रम में फरियाद लेकर आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं को उनके समक्ष रखा । वही कुल लगभग 14 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया जबकि अन्य के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए ।