शेखपुरा: फ्लाइंग रिस्पांस टीम पर फूलचोड़ गांव में जान लेवा हमला घटना में दो कर्मी घायल अर्चना रविदास और शेखपुरा विधायक पर FIR
जिले मैं तैनात फ्लाइंग रिस्पांस टीम पर फुलचोढ़ गांव में जानलेवा हमला हुआ। इस घटना में दो कर्मी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में जमुई संसदीय क्षेत्र से राजद प्रत्याशी अर्चना रविदास और शेखपुरा से राजद विधायक विजय सम्राट पर fir दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।