शेखपुरा: यात्रियों से भरा ई रिक्शा बाइक की टक्कर से इंदायपर पलटा घटना में सदर अस्पताल में कार्यरत महिला स्वास्थ्य कर्मी जखमी
यात्रियों से भरा एक ई रिक्शा वाहन बाइक की टक्कर से इंदायपर मोहल्ले के समीप पलट गया। इस घटना में सदर अस्पताल शेखपुरा के लेबर रूम में काम कर अपने घर वापस जा रही महिला स्वास्थ्य कर्मी जख्मी हो गई। जिन्हें इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद बाइक सवार और ई रिक्शा चालक मौके से फरार हो गए।