शेखपुरा: रमजान माह के अंतिम जुम्मे अलविदा जुम्मा पर जमालपुर बीघा मोहल्ला स्थित मस्जिद में नमाज के लिए लगी रोजेदारों की भीड़
रमजान माह के अंतिम जुम्मे पर जमालपुर बीघा स्थित मस्जिद में नमाज के लिए रोजेदारों की भीड़ लग गई। अंतिम जुम्मा या अलविदा जुम्मा को बहुत खास माना गया है। शेखपुरा जिला मुख्यालय के जामा मस्जिद, बड़ी मस्जिद, जमालपुर मस्जिद, स्टेशन रोड स्थित मस्जिद के साथ ग्रामीण क्षेत्र के मस्जिदों में भी उत्साह के साथ जुम्मा के दोपहर नमाज अदा की गई।